धमतरी। ग्राम पंचायत रावा निवासी श्री उत्तम साहू की सुपुत्री के विवाह अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान धमतरी की ओर से सामाजिक दायित्व निभाते हुए सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्थाओं के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवार की सहायता कर मानवता एवं सेवा की भावना का परिचय दिया।
इस पुनीत कार्य में विशेष रूप से सन्नी छाजेड़, शिवा प्रधान, खिलेश्वर साहू, महेश साहू, पोषण सिन्हा, लिलेश्वर साहू, मोहनी साहू, रितु प्रधान, भारती साहू, शमीना अंजुम, सीमा यदु, मंजू टेमरे, भारती सोनी एवं हिना मरकाम का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर सहयोग राशि व आवश्यक सामग्री प्रदान कर विवाह समारोह को सरल व सफल बनाने में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच ज्ञानिक साहू, बालिका के माता-पिता, दादी, जनपद सदस्य देहुती साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संस्थाओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सहयोग, एकता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।
समस्त सहयोगकर्ताओं का यह प्रयास समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को सशक्त करने वाला है, जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है।
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
