
बालोद।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बच्चों के पोषण स्तर की जांच और कुपोषण मुक्ति के उद्देश्य से वर्ष 2026 का वजन त्योहार 9 फरवरी से 18 फरवरी तक राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 26 दल्लीराजहरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में क्लस्टर अनुसार वजन त्योहार का आयोजन किया गया, जिसमें पार्षद टी ज्योति ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वजन त्योहार का मुख्य उद्देश्य शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों की पोषण स्थिति का आकलन करना, सही वजन और ऊंचाई मापना तथा कुपोषण को दूर करने की दिशा में कार्य करना है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की ऊंचाई और वजन मापकर विभाग के मोबाइल ऐप में दर्ज किया गया। साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों की नियमित जांच कराने और गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर दिव्या मानिकपुरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टी लक्ष्मी सोनी, रिजु यादव एवं सहायिका पूर्णिमा वासनिक ने पालकों को संतुलित आहार और पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का वजन-ऊंचाई लेकर ग्रोथ चार्ट के अनुसार रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किया गया।
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
