पुरुर में 56 किलो गांजे के साथ दो आरोपी पकड़ाए,तार जुड़े थे ओडिसा से राजधानी रायपुर तक



5 लाख 65 हजार का गांजा व कार सहित कुल 8 लाख की जब्ती

बालोद। गुरुर थाना के अंतर्गत आने वाले पुरुर सहायता केंद्र की पुलिस टीम द्वारा एक बार फिर नेशनल हाईवे पर होने वाले गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं ।जिसमें से एक उड़ीसा तो एक धमतरी जिले का है। आरोपियों से 56 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत ₹5 लाख 65000 है। तो वहीं उनसे एक कार भी जप्त की गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा। मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में शिवाजी गोड पिता मंगलू गोड उम्र 20 वर्ष निवासी हिरीनयापारा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर ( उडिसा) व विकेश्वर यादव पिता लालधर यादव उम्र 21 वर्ष निवासी घुटकेल थाना बोराई जिला धमतरी (छ0ग0) शामिल हैं। गांजा को उड़ीसा से रायपुर में ले जाकर खपाने की तैयारी थी। डीएसपी राजेश कुमार बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक भानूप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरीक्षक अरूण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण में ये सफलता हासिल की गई।
18 अगस्त को पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही हेतु एन.एच. 30 रोड़ टोल प्लाजा के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान एक होण्डा कार रंग सिगनेट सिलवर का पुलिस चेकिंग को देखकर चारामा की ओर से आकर पुरूर की ओर दौड़ाने लगा। जिसका पीछा कर पुरूर से 100 मीटर पहले सड़क पर रोका गया। जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिन्हें दोनो व्यक्तियों से पुछताछ के दौरान गोलमोल जवाब दे रहे थे। फिर पुनः कड़ाई से पूछताछ करने पर होण्डा कार के पीछे सीट के पीठ टिकने वाली जगह पर बाक्स बना था। इसमें में मादक पदार्थ गांजा होना बताये। मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 15 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 56.500 किलोग्राम कीमती 5,65,000 रुपए व कार कीमती 2,15,000 रुपए को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी उप निरीक्षक अरूण कुमार साहू आर० लिखन साहू डोमेन्द्र रावटे, जितेन्द्र सिन्हा, उमाशंकर जारके, संदीप यादव, एवं किशोर साहू का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page