DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली के वार्ड 26 में भारी बारिश से गिरे 7 मकान, पार्षद पहुंची निरीक्षण में, सहायता राशि दिलाने की मांग

बालोद/दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा नेहरू नगर वार्ड 26 में विगत दिनों हुए लगातार भारी बारिश के बाद कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। अब तक इस वार्ड में 7 मकान गिर चुके हैं जिससे लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वयं वार्ड की पार्षद टी ज्योति पीड़ितों के घर पहुंची और उन्हें यथासंभव मदद का आश्वासन दिलाया। पार्षद ने शासन प्रशासन से प्रभावितों को सहायता राशि दिलाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कई मकान रेलवे जमीन क्षेत्र में है। जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पाता है।

ऐसे पीड़ितों के लिए भी मदद के लिए शासन प्रशासन से रास्ता निकालने की मांग की गई। अपनी समस्या लोगों ने पार्षद से साझा की और मदद दिलाने की मांग की। जो घर गिरे है, अधिकतर कच्चे मकान है
घटना के दौरान कई लोग घर पर ही थे। मकान गिरने से वे बाल-बाल बचे भी। प्रमुख रूप से वार्ड की चयन बाई, तिजु राम, देव लाल, शेष महार, नीतू देवांगन ,लक्ष्मी, गीता बाई का मकान गिरा हुआ है। जिनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर है।

You cannot copy content of this page