DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विवेक धुर्वे को मिला बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड

नाॅवेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने किया स्टीकर का विमोचन व हमर तिरंगा थीम पर शहीदों को याद किया,
शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन

बालोद| विगत दिनों पंजीकृत नाॅवेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन छत्तीसगढ़ बालोद जिला इकाई टीम के तत्वाधान में प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार साहू के संयोजकत्व एवं प्रांतीय पदाधिकारी के पूरे टीम के संयोजन व समन्वय से स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की नयनाभिराम प्रस्तुति के साथ मनाया गया । एनटीसीएफ(नाॅवेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन) द्वारा शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण समारोह, घर-घर तिरंगा हर-घर तिरंगा,हमर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह ऑडिटोरियम न्यू बस स्टैंड बालोद में संपन्न हुआ था जिसमें बेस्ट एक्विटी टीचर के रूप में विवेक धुर्वे व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा, सम्मानित हुए. कोरोना काल के समय से लेकर वर्तमान में भी शिक्षा से जुड़े बहुत से कार्य इनके द्वारा किये जा रहे है। आयोजन के मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय अध्यात्मिक केंद्र बालोद ,विशिष्ट अतिथि विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगर पालिका बालोद,अध्यक्षता अरुण कुमार साहू थे जिन्होंने उन्हें सम्मानित किया. इसी दौरान एनटीसीएफ के स्टीकर का विमोचन भी किया गया ।

You cannot copy content of this page