EXCLUSIVE- यूपी के निवासी गौरव कुमार सिंह होंगे अब बालोद कलेक्टर, जानिए उनके बारे में,,,,सबसे पहले यहां



बालोद। अब बालोद जिले के जिला प्रशासन की कमान उत्तर प्रदेश के हरदोई के मल्लवां के रहने वाले गौरव कुमार संभालेंगे। वे वर्तमान में मुंगेली जिले के कलेक्टर हैं। जो कि पिछले साल कोरोना काल के दौरान सूरजपुर जिले के तत्कालीन कलेक्टर रणवीर शर्मा की जगह थप्पड़ कांड के बाद पदस्थ होने के साथ चर्चा में आए थे। सूरजपुर के बाद वे मुंगेली जिले का प्रभार देख रहे थे। अब नए आदेश के अनुसार उन्हें बालोद जिले में स्थानांतरित किया गया है। वहीं बालोद में वर्तमान में कलेक्टर रहे जन्मेजय महोबे को जिला कबीरधाम का कलेक्टर बनाया गया है। इस नए आदेश से प्रशासनिक कसावट आएगी तो वही माना जा रहा है कि आगामी चुनाव के चलते पूरे छत्तीसगढ़ में कलेक्टर व अधिकारियों के तबादले की भूमिका अहम होगी।

2013 बैच के आईएएस अफसर है गौरव

हरदोई उत्तर प्रदेश के रहने वाले गौरव कुमार सिंह मूल रूप से हरदोई के मल्लवां क्षेत्र के देवनपुर के रहने वाले हैं। वे पहले रायपुर के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भी थे। जिसके बाद सूरजपुर और मुंगेली में पदस्थ हुए। उनके बड़े भाई आशीष कुमार सिंह “आशु” हरदोई के ही बिलग्राम मल्लवां से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। गौरव कुमार सिंह की शुरुआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। फिर यहीं के पीवीआर इंटर कॉलेज गौसपुर से इंटर किया था। गौरव कुमार आईआईटी दिल्ली से सोलर ऊर्जा में पीएचडी की है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके नजदीकी लोग बताते हैं कि गौरव मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के हैं। उनके यूपी के गांव आने पर कभी भी नहीं लगता था कि वे आईएएस अधिकारी हैं। गौसगंज के पीवीआर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रहे शिवराज सिंह के तीन पुत्रों और चार पुत्रियों के परिवार में गौरव कुमार शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। गौरव को कलेक्टर के रूप में पहली बार सूरजपुर जिले में पदभार मिला था। जिसके बाद वे मुंगेली अब बालोद का जिम्मा संभालेंगे। मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े गौरव अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभाने के लिए जाने जाते हैं। अब बालोद की जनता उनका काम देखेगी।

बालोद जिले की ये बड़ी खबरे भी देखें एक साथ क्लिक करें दिए हेडिंग्स पर

You cannot copy content of this page