
देवरीबंगला/ डौंडीलोहारा। विकासखंड के राघोनवागांव में पंचायत निर्वाचन चुनाव में सुधाकर पैनल के हुमकरण सरपंच निर्वाचित हुए हैं। पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत डौंडीलोहारा विकासखंड के राघोनवागांव में सरपंच चुनाव निर्विघ्नन चुनाव संपन्न हुआ। पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत कुल मतदाता 828 थे। जिनमें 633 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 19 मत निरस्त हुए। पीठासीन अधिकारी के अनुसार चुनाव में 2 प्रत्याशी थे। जिनमें भोजाराम जनाब को 208 तथा हुमकरण सुधाकर को 406 मत प्राप्त हुए। प्रभारी सरपंच हुमकरण सुधाकर ने भोजराज चनाब को लंबी लीड से शिकस्त दी है। अधिकृत घोषणा डौंडीलोहारा में की जाएगी। मतगणना के पश्चात हुमकरण सुधाकर ने 198 मतों से जीत हासिल की। ग्रामीण राधेश्याम सुधाकर, दिनेश धनंजय, रमेश पिसदा,चेतराम सुधाकर, पेखन धनंजय, गर्मेंद्र धनंजय, चेतूराम सुधाकर, मोरध्वज देवदास, बरसन सुधाकर, अजब सुधाकर, शीतल सुधाकर, नीलम देवी कुलेंद्र, खेमिन सुधाकर, सोनम ठाकुर,हेमराय धनजंय, चाचा ने हर्ष व्यक्त किया है। निर्वाचित सरपंच हुमकरन सुधाकर ने कहा कि ग्रामीणों ने जो विश्वास व्यक्त किया है। उस पर खरा उतरूंगा तथा ग्राम विकास में जनप्रतिनिधियों के साथ में रहूंगा। उन्होंने कहा कि ग्राम में हाई स्कूल, सर्व समाज के लिए समरसता भवन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए प्रयास करूंगा। ग्रामीणों ने सरपंच निर्वाचित होने पर ग्राम में रैली निकालकर घर-घर में निर्वाचित सरपंच का आरती उतार कर स्वागत किया। बता दें की चुनाव से पहले हुमकरण ही कार्यवाहक सरपंच थे. जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राघो नवागांव निवासी चन्द्रप्रभा सुधाकर ने इस जीत पर हर्ष जताया.
