DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा कॉलेज जनभागीदारी समिति की बैठक में पहुंचे विधायक निषाद , विभिन्न विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

बालोद। शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा जनभागीदारी समिति की बैठक हुई। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। महाविद्यालय के रैंकिंग मूल्यांकन हेतु नैक की टीम 28 एवं 29 जुलाई को आएगी तथा उसके पूर्व रायपुर से एक टीम प्रारम्भिक मूल्यांकन हेतु 15 जुलाई को आएगी। जिसकी तैयारी हेतु बैठक में चर्चा की गई। सत्र 2021-22 तक का आय व्यय पत्रक भी बैठक में प्रस्तुत किया गया। साथ ही पूर्व के सत्रों की ऑडिट रिपोर्ट भी बैठक में अवलोकन हेतु प्रस्तुत की गई । बैठक में संसदीय सचिव व विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद , अध्यक्ष जनभागीदारी समिति जगदीश चाण्डक , नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रहास देवांगन , मिथलेश शर्मा , शत्रुघ्न गजेंद्र , प्रभारी प्राचार्य रजनीश तिवारी , जी पी पाठक, रश्मि सिंग , समीर दशपुत्रे , दुष्यंत साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page