DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- वायरल अश्लील वीडियो का मामला- ब्लैकमेलिंग कर महिला से दुष्कर्म, बालोद जिले में दो आरोपी को जेल

बालोद। बालोद जिले में भी बड़े शहरों की तर्ज पर हाई प्रोफाइल अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें बालोद पुलिस ने बारीकी से जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक महिला का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद यह मामला खुला । मामले में एक ठेकेदार सुरेंद्र देवांगन व उनका सहयोगी आरोपी सोनसाय देवांगन दोनों निवासी जमरूआ को गिरफ्तार किया गया। इस घटना की घिनौनी सच्चाई यह है कि मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेंद्र देवांगन द्वारा पहले महिला को प्रेम जाल में फंसाया गया फिर उसके साथ अश्लील वीडियो बनाया और इस वीडियो के जरिए वह बार-बार महिला से दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं उसका साथी सोनसाय देवांगन भी इस घिनौने कृत्य में शामिल है। बताया जाता है कि मामले को दबाने के लिए गांव स्तर पर बैठक भी हो रही थी। लेकिन पीड़िता ने न्याय की आस में थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद जांच चली और मामले से पर्दा उठा।

पुलिस ने किया खुलासा

मामले का संक्षिप्त विवरण ये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 13. मार्च को थाना बालोद में अपराध क्रमांक 112/22 धारा 376,384 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। महिला सबंधित अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रशा मेश्राम के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार किया गया। विवेचना के दौरान गवाहों के कथन एवं संकलित तथ्यों के आधार पर आरोपी सुरेन्द्र देवांगन के द्वारा पीड़िता का अश्लील विडियो बनाना एवं सह आरोपी सोनसाय देवांगन के द्वारा पीड़िता एवं आरोपी सुरेन्द्र देवागंन के द्वारा शारीरिक संबंध बनाते समय बनाये गये विडियो को अपने समाज के मध्य प्रसारण कर सार्वजनिक करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 292, 509ख 34 भादवि एवं धारा 67 आई टी एक्ट जोड़ा गया है।

प्रकरण की विवेचना में आरोपियों सुरेन्द्र कुमार देवांगन पिता स्व. अर्जुन सिंग देवांगन उम्र 42 साल पता ग्राम जमरूवा बालोद व . सोनसाय देवांगन पिता पुनितराम देवांगन उम्र 30 साल पता ग्राम जमरूवा थाना वालोद अपराध धारा की घटना घटित करना पाये जाने से दोनों आरोपियों को दिनांक 15 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, म.प्र. आर. देवकुमारी साहू, आरक्षक छन्नू बंजारे, पुनमचंद खरे, देवानन्द धीर, मुकेश देवांगन, संदीप यादव, भागीरती उईके, की सराहनीय भूमिका रही है।

बालोद जिले की ये बड़ी खबर भी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ें एक साथ

बालोद जिले की खबर व उचित दर पर बधाई संदेश व विज्ञापन प्रकाशन के लिए संपर्क करें हमारे नंबर पर 9755235270

You cannot copy content of this page