DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रिसामा रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 35 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत

संजय साहू,अंडा। थाना अंडा क्षेत्र अंतर्गत रिसामा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखर निर्मलकर (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम रिसामा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को प्रातः लगभग 11:30 बजे शेखर निर्मलकर अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से रिसामा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान शेखर निर्मलकर ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

थाना अंडा प्रभारी पारस ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में विधिवत कानूनी कार्यवाही की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page