DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेडक्रॉस ने रजनी वैष्णव का किया सम्मान

बालोद। बालोद की शिक्षा विभाग में पदस्थ रजनी वैष्णव का रेडक्रॉस की ओर से सम्मान किया गया। उनका यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। रेड क्रॉस के द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इस क्रम में रेडक्रॉस से जुड़े डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रेडक्रॉस बालोद चंद्रशेखर पवार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उनके कार्य को सराहा गया। बता दें कि शिक्षा विभाग के कार्य के अलावा रजनी वैष्णव समाज सेवा के कार्य से भी जुड़ी हुई है। रानी माई मंदिर समिति में भी नारी शक्ति का नेतृत्व करते हुए वहां विकास कार्य कर रहीं हैं तो वही जरूरतमंदों की मदद के लिए भी वह जानी जाती है। महिला स्व सहायता समूह की समस्याओं के समाधान के लिए भी उन्होंने कई सार्थक कदम उठाए हैं। जब विभाग में वे मध्यान्ह भोजन योजना की ब्लॉक प्रभारी के रूप में काम देख रही थीं।

You cannot copy content of this page