DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाशिवरात्रि पर झलमला में गूंजा हर-हर महादेव: गंगाधारी पशुपतिनाथ मंदिर में हुआ भव्य रुद्राभिषेक

बालोद/झलमला। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गंगाधारी पशुपतिनाथ मंदिर झलमला में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की।
प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। विधिवत पूजा-पाठ, मंत्रोच्चार और जलाभिषेक के साथ भगवान पशुपतिनाथ का रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने क्षेत्रवासियों को एक सूत्र में बांधते हुए आस्था और परंपरा का संदेश दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया और भगवान भोलेनाथ से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुखजन:
गंगा मैया मंदिर के प्रबंधक सोहनलाल टावरी, सचिव वेलजी भाई पटेल, सरपंच श्रीमती चुम्मन थानू ठाकुर, गंगा मैया मंदिर ट्रस्ट के पालक ठाकुर, आदित्य दुबे, महेश पटेल, कल्याण साहू, नारायण साहू, थान सिंह ठाकुर, छन्नू साहू, मोहन ठाकुर, समस्त ग्राम विकास समिति, ग्राम पटेल एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page