DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शताब्दी वर्ष पर ऐतिहासिक आयोजन: 18 फरवरी को डौंडीलोहारा में होगा मातृ-पितृ पूजन महोत्सव, जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

बालोद। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:30 बजे से विद्यालय परिसर में भव्य “शताब्दी वर्ष एवं मातृ-पितृ पूजन महोत्सव” का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, कृतज्ञता एवं पारिवारिक मूल्यों को समर्पित रहेगा।

विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने माता-पिता का पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। साथ ही विद्यालय की शताब्दी यात्रा, उपलब्धियों और भावी विकास संकल्पों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संरक्षण एवं पारिवारिक मूल्यों के संवर्धन का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती नेहा उपाध्याय, उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा, राजेंद्र निषाद, वार्ड पार्षद तथा नगर पंचायत डौंडीलोहारा के समस्त पार्षदगण शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनोज साहू, अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति (प्राथमिक) करेंगे। विशेष उपस्थिति में सुनीत साहू, अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति (माध्यमिक) भी मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर शताब्दी दीप प्रज्वलन, स्वागत वंदना, मातृ-पितृ पूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पूर्व छात्र सम्मान तथा विद्यालय विकास संकल्प जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय परिवार द्वारा क्षेत्र के समस्त अभिभावकों, पूर्व छात्रों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से सादर अनुरोध किया गया है कि वे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन की गरिमा बढ़ाएँ। यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश देगा।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page