DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

करहीभदर में सेन समाज महिला संगठन का गठन: सुष्मिता कौशिक बनी इकाई अध्यक्ष, सामाजिक बंधुओं में उत्साह

बालोद। मंगलवार को ब्लॉक सेन समाज द्वारा महिला संगठन गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सेतुराम सांडिल्य एवं जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक की उपस्थिति में सभी इकाई और ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष, सचिव तथा पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध चयन होने से समाज में उत्साह का माहौल देखा गया।

करहीभदर इकाई में श्रीमती सुष्मिता सूरज कौशिक को अध्यक्ष, गोदावरी कौशिक को उपाध्यक्ष एवं टिकेश्वरी भरद्वाज को सचिव चुना गया। वहीं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती पुनिता मुकेश भारद्वाज को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती रेखा सेतु सांडिल्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। पदाधिकारियों के चयन के बाद करहीभदर इकाई में हर्ष का माहौल रहा और सभी सामाजिक बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में करहीभदर इकाई संरक्षक मनोहर भारद्वाज, अध्यक्ष भुवन सांडिल्य, उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक, कोषाध्यक्ष पालु राम सांडिल्य, सचिव मुकेश भारद्वाज, सहसचिव महेंद्र भारद्वाज तथा ब्लॉक संरक्षक रामकृष्ण भारद्वाज उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी श्रीवास, सेलून संघ अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, सचिव सूरज कौशिक एवं समस्त सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, एकता और महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page