किल्लेकोडा स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ समारोह



बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा में कक्षा 11वीं, 10वीं एवं 9वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्भय भंडारी (शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत सदस्य) थे, जबकि अध्यक्षता राजाराम ताराम (जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा सहित वीरेंद्र कुल्हार्य, अधन सिन्हा, अशोक सिन्हा, मंगल सिंह गांवरे, श्रीमती रामेश्वरी देवी, श्रीमती किरण कुलहार्य, यादव राम एवं नरेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अजय मुखर्जी (प्राचार्य) के संरक्षण एवं डॉ. बी.एल. साहसी (व्याख्याता) के निर्देशन में संपन्न हुआ। शुभारंभ मां शारदे के तैलचित्र पर पूजन-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर साथियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रंजीता, गरिमा, वनिता, प्रिया, मीनाक्षी, चांदनी, रितु, देवेश, नोसमी, लीना, दिव्या, भारती, दामिनी, प्राची एवं अर्चना सहित कई विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए। कक्षा 12वीं की ओर से यशस्वी शर्मा ने विद्यालय में बिताए चार वर्षों के अनुभव साझा किए।

वीरेंद्र कुल्हार्य ने घोषणा की कि यदि कोई छात्र-छात्रा मेरिट में स्थान प्राप्त करता है तो वे उन्हें हवाई जहाज की सैर कराएंगे। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजाराम ताराम ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य अजय मुखर्जी ने कहा कि विद्यालय का दसवीं का परिणाम हमेशा उत्कृष्ट रहा है और कक्षा 12वीं के प्रथम बैच से भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

मुख्य अतिथि निर्भय भंडारी ने विद्यालय के लिए वाटर कूलर एवं मैदान समतलीकरण कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ जे.पी. बांधव, हेमेंद्र साहू, घनश्याम पटेल, श्रीमती तिजला ठाकुर, श्रीमती मुक्ति, ललित देवहारी, खगेश ठाकुर एवं कुशल देवदास उपस्थित रहे। अंत में चंद्र जयपाल पटेल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को खीर-पूरी खिलाकर विदाई दी गई।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page