बालोद/अंडा,संजय साहू। बालोद व दुर्ग जिले की सीमा पर स्थित ओटेबंद बगीचा गांव (गुंडरदेही ब्लॉक) में स्थापित प्रसिद्ध श्री विष्णु धाम महायज्ञ स्थल अपनी विशिष्ट धार्मिक पहचान के लिए पूरे क्षेत्र में आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां विराजमान भगवान विष्णु की प्रतिमा क्षीरसागर में शयन मुद्रा में स्थापित है, जहां शेषनाग की शैय्या पर विश्राम करते हुए भगवान के चरणों में माता लक्ष्मी सेवा भाव से उपस्थित दिखाई देती हैं।

हर वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में यहां 11 दिवसीय भव्य मेला आयोजित होता है, जिसे देखने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 19 फरवरी गुरुवार से 01 मार्च रविवार 2026 तक किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है।
इस पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का वाचन पूज्य संत श्री राजीव नयन जी महाराज (वृन्दावन) के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा 21 फरवरी से 01 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक होगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु उपस्थित होने की अपील की है।
सनातन धर्म में भगवान विष्णु को त्रिदेवों में पालनहार माना जाता है। उनके दशावतार धर्म स्थापना और मानवता की रक्षा के प्रतीक हैं। क्षीरसागर शयन मुद्रा सृष्टि के संतुलन और शांति का संदेश देती है, जबकि शेषनाग अनंत काल और क्षीरसागर पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। ओटेबंद का यह मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि स्थापत्य कला के दृष्टिकोण से भी आकर्षण का केंद्र है।
मंदिर परिसर में स्थित कदंब वृक्ष को श्रीकृष्ण और राधारानी की उपस्थिति से जोड़कर देखा जाता है, जिससे यह स्थान वैष्णव परंपरा का प्रमुख केंद्र बन गया है। महायज्ञ और भागवत कथा के दौरान यहां भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण निर्मित होता है।
बाजार ठेकेदार गुप्ता एवं झूला ठेकेदार अनिल सिन्हा ने बताया कि मेले में बड़े-बड़े झूले और मीना बाजार लगाए जा रहे हैं। प्रदेशभर के श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले और धार्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
