BREAKING-प्रेम प्रसंग में सुसाइड- लड़की ने की जहर पीकर आत्महत्या तो लड़के ने ट्रेन में कटकर दे दी जान, बालोद जिले की घटना



बालोद। बालोद जिले के ग्राम झिटिया, थाना सुरेगांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जहां युवती ने जहर पीकर आत्महत्या की है तो वहीं युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। घटना अलग-अलग जगह हुई है। बताया जाता है कि युवती 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी।

वह साहू परिवार से थी। विगत 7 मार्च को वह परीक्षा दिला कर आने के बाद जहर का सेवन कर ली थी। जिसे इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को सुबह करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उनका प्रेमी युवक घर से निकल गया और बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीखुर्द पड़कीभाट रेलवे ट्रैक पर जाकर पटरी पर सिर रखकर कटकर जान दे दी। जब पटरी पर युवक की लाश मिली और बालोद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कड़ी से कड़ी जुड़ गई। बालोद पुलिस और सुरेगांव पुलिस द्वारा मामले की पतासाजी की गई। बालोद पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम सोलेश्वर सतनामी उम्र 22 वर्ष है। जोकि झिटिया का रहने वाला था। जिसने घर से निकलकर बालोद थाना क्षेत्र में आकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर उसके एक हाथ में ईयर फोन और मोबाइल भी रखा हुआ था। पटरी पर सिर रखकर उसने जान दी थी।

सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था। तो इधर जब जांच की गई तो मालूम हुआ कि गांव में कोई लड़की ने भी जहर पीकर आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में फिलहाल प्रेम प्रसंग की बातें ही सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। सुरेगांव के थाना प्रभारी अमित तिवारी का भी कहना है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी सामने आई है। राजनांदगांव में मर्ग कायम हुआ है। वहां से डायरी आने के बाद हम आगे की विवेचना करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें

बालोद जिले की बड़ी खबर पढ़ने के लिए हमारा नंबर 97 5523 5270 सेव करें और व्हाट्सएप स्टेटस देखकर लिंक के जरिए ही घर बैठे खबर पढ़ें

You cannot copy content of this page