DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक के प्रयास से बजट में करोड़ों के कार्यों का प्रावधान, शासकीय पॉलिटेक्निक बालोद में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन बनेगा तो विभिन्न पहुंच मार्ग व पुल पुलिया से राह होगी आसान

सिंचाई के क्षेत्र में भी होंगे कई काम

बालोद। मूल बजट 2022-23 में विधायक संगीता सिन्हा के प्रयास से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के बालोद और गुरूर दोनों ही ब्लॉक के विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ो का प्रावधान किया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री का विधायक संगीता सिन्हा ने आभार व्यक्त किया है। इन सम्मिलित कार्यों में खासतौर से शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है।ताकि इसका लाभ जनता, किसान और युवा वर्ग सभी को मिले। विधायक के प्रयास से गुरुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बासीन में जहां शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एक करोड़ की लागत से होगी। तो वही शासकीय पॉलिटेक्निक बालोद में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन का निर्माण भी एक करोड़ 94 लाख की लागत से किया जाएगा। तो इसी तरह दुर्ग दल्ली राजहरा रेल लाइन के पास पाररास रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 50 लाख की लागत से होगा। बोरी सेमरिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण ढाई करोड़ की लागत से तो एनएच 30 से चंदनबिरही मार्ग पर पुलिया निर्माण दो करोड़ 25 लाख की लागत से होगा। इसके अलावा प्रमुख सड़कों को भी इस बजट में शामिल किया गया है। जिसमें एनएच-30 से राजा राव पठार ओनाकोना पहुंच मार्ग पुल पुलिया सहित तीन किमी लंबाई को तीन करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। उमरादाह से निपानी पहुंच मार्ग 12 किलोमीटर लंबाई को तीन करोड़ की लागत से फागुनदाह से बागतराई पहुंच मार्ग उन्नयन 5 किलोमीटर को तीन करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इन कार्यों को बजट में शामिल किया गया है।

जलसंसाधन विभाग के तहत ये काम प्रावधानित

  1. संजारी जलाशय से जल क्षरण रोकने हेतु आंशिक कटऑफ निर्माण, शीर्ष कार्य मरम्मत एवं नहरों का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग तथा पक्के कार्यों की अनुमानित लागत 200 लाख है।
  2. बालोद जिले के विकासखंड गुरूर के ग्राम खुंदनी स्थित टारबांध गहरीकरण, बांध पार मजबूतीकरण अपस्ट्रीम में सुरक्षात्मक कार्य, स्लूस निर्माण, इन्केकवेल / पम्प हाउस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 300.00 लाख है।
  3. बलोद जिले के तांदुला मुख्य नहर के लिमोरा माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर मरम्मत की अनुमानित लागत 306.08 लाख है।
  4. बालोद जिले के तांदुला परियोजना अंतर्गत मुख्य नहर के कि.मी. 17 से कि.मी. 19 तक निपानी माईनर क. 1.2 पीपरछेडी माईनर क. 1,2,3 हल्दी माईनर ढाबाडीह माईनर एवं भेंगारी माईनर का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग तथा पक्के कार्यों का मरम्मत कार्य अनुमानित लागत 300 लाख है।
  5. बालोद जिले के तांदुला परियोजना अंतर्गत भेडिया नवागांव माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर का मरम्मत अनुमानित लागत 267.71 लाख है।
  6. बालोद जिले के तांदुला परियोजना अंतर्गत मुख्य नहर से पैरी वितरक नहर के चिचबोड़ माईनर, खैरवाही माईनर, बोरी माईनर एवं परसाही माईनर का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग तथा पक्के कार्यो का मरम्मत कार्य अनुमानित लागत 300 लाख है।
  7. बालोद जिले के चंदनबिरही व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य मरम्मत नहर रिमाडलिंग तथा पक्के कार्यों का मरम्मत कार्य की अनुमानित लागत 300 लाख है।
  8. बालोद जिले के सियादेही जलाशय के शीर्ष कार्य मरम्मत नहर रिमाडलिंग, लाईनिंग तथा पक्के कार्यो का मरम्मत कार्य की अनुमानित लागत 300 लाख है।
  9. बालोद जिले के मुल्लेगुड़ा जलाशय के शीर्ष कार्य मरम्मत नहर रिमाडलिंग, लाईनिंग तथा पक्के कार्यो का मरम्मत कार्य की अनुमानित लागत 200 लाख है।

You cannot copy content of this page