DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- अज्ञात माजदा ने मारी टक्कर, दानीटोला के जसगीत कलाकार की मौत

बालोद/ गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम दानीटोला के रहने वाले रमेश कोर्राम उम्र लगभग 35 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना पुरूर धमतरी मार्ग पर हुई।पुरूर के पास हुई घटना में अज्ञात माजदा मेटाडोर द्वारा बाइक सवार रमेश को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसके बाद रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। सिर पूरी तरह से कुचला गया था। घटना दोपहर 3:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद माजदा मेटाडोर चालक धमतरी की ओर फरार हो गया। घटना के दौरान मृतक अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था। वह एक मिल में काम करता था। ग्राम दानीटोला गुरुर में वह जसगीत मण्डली में कलाकार था। गांव में हसमुख स्वभाव का था। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार को वह अपनी पत्नी सुरेखा के साथ एक शादी में जाने वाला था। इसी काम से वह घर लौट रहा था। पत्नी शादी में जाने इंतजार कर रही थी। इस दौरान गांव में उनकी मौत की खबर पहुंची। ये हृदय विदारक घटना सुन सब स्तब्ध हैं। पुरूर टीआई शिशिर पांडेय ने बताया अज्ञात माजदा ने टक्कर मारी है। घटना की विवेचना जारी है।

ये बड़ी खबर भी पढ़े

You cannot copy content of this page