DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एसपी के निर्देशन में चल रहा अभिव्यक्ति अभियान, शहर से लेकर गांव पहुंची जागरूकता का संदेश, मोबाइल बनी महिलाओं व युवतियों के लिए सुरक्षा कवच

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के दिशा निर्देशन में 1 सप्ताह का जागरूकता अभियान अभिव्यक्ति, नारी के सम्मान की शुरूआत किया गया है। जो जिले की सभी क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। सप्ताह के प्रथम दिवस को जिले के गणमान्य जन प्रतिनिधि के मुख्य अतिथि में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त महिलाओं को आमंत्रित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

द्वितीय दिवस में थाना डौंडी क्षेत्र में कालेज एवं गांव मोहल्ले में घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, आत्म सुरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी दी गई। थाना क्षेत्र में करियर काउंसलिंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम योजना की जानकारी, जनजाति क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र में उन्हें जागरूक किया गया। अभियान लगातार जारी रहेगा।

अभियान की प्रभारी महिला सेल की टीआई पद्मा जगत ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकार और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसका लाभ है महिलाओं को अपनी सुरक्षा के रूप में मिल रहा है। खासतौर से कॉलेज की युवतियां व कामकाजी महिलाएं इसका पूरा लाभ उठा रही है और अपने पास होने वाले गलत कार्यों की सूचना पुलिस प्रशासन को दे रही है।

जिस पर हम कार्रवाई भी कर रहें हैं। एक तरह से महिलाओं और युवतियों के लिए ये ऐप सुरक्षा कवच साबित हो रहा है। इस जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं की भीड़ जहां कहीं भी दिख रही है, जैसे रोजगार गारन्टी कार्यस्थल तो ग्रामसभा या बैठकों में भी जाकर पुलिस प्रशासन महिलाओं को उनके अधिकार और अपराधों की रोकथाम की अभिव्यक्ति ऐप का सुरक्षित इस्तेमाल बता रहे हैं।

कॉलेज की छात्राओं के लिए भी ये ऐप काफी कारगर साबित हो रहा है। एसपी गोवर्धन राम ठाकुर ने इस जागरूकता अभियान की सराहना की है व ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवतियों को इस ऐप का इस्तेमाल करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page