किसान मोर्चा जिला बालोद की कार्यकारिणी घोषित, पुष्पेंद्र तिवारी बने जिला महामंत्री



बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख ने जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।

घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में रमेश सोनवाणी, राकेश द्विवेदी, मनोहर सिन्हा, चेतन साहू, मनीकांत बघेल एवं सालिकराम देशमुख को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री पद पर पुष्पेंद्र तिवारी एवं संतोष गंगबेर नियुक्त किए गए हैं। मंत्री पद पर नेमलाल यादव, हिम्मत देशमुख, रिखीराम साहू, हितेश साहू एवं कोमल कुमार दुग्गा को स्थान मिला है। कोषाध्यक्ष अशोक साहू तथा सह कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव एवं दिनेश साहू बनाए गए हैं।

सोशल मीडिया प्रभारी राजेन्द्र देवांगन एवं सह प्रभारी देव देवांगन, श्रीमती माधुरी यादव को नियुक्त किया गया है। कार्यालय मंत्री बीरेंद्र साहू एवं सह कार्यालय मंत्री संतोष चंद्राकर व तुलेंद्र साहू बनाए गए हैं। मन की बात प्रभारी लक्ष्मी चंद साहू एवं सह प्रभारी रोशन यादव नियुक्त हुए हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चिंताराम साहू, श्रीमती नीलम कोठारी, युवराज साहू, भागवत यादव, नरेन्द्र साहू, श्रीमती गंगाबाई साहू, विजय कुमार परेल, अंगद टेकाम, बंशी रावटे, दुष्यंत ठाकुर, संतराम चंद्राकर, दीनबंधु सिन्हा, भीषम साहू, सोमन ठाकुर, राम प्रसाद साहू, शशिकांत साहू, चंद्रभान साहू, सेतराम कृपाल, कृपाराम पौषार्य, छगनलाल, पंचम देशमुख एवं प्रमोद साहू को शामिल किया गया है।

साथ ही किसान मोर्चा बालोद जिला अंतर्गत समस्त मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है, जिसमें बालोद मंडल से ओमप्रकाश साहू, जुंगेरा मंडल से हेमराज साहू, करहीभदर मंडल से श्रवण देवांगन, गुरुर मंडल से भरतलाल सार्वा, सनौद मंडल से लीलाराम सोनबेर, मिर्रीटोला (पुरूर) मंडल से सुरेन्द्र तिवारी, डौंडी लोहारा मंडल से हेमंत साहू, रेंगा डबरी मंडल से अमीर दास, डोंडी मंडल से रोहित भास्कर, दल्ली राजहरा मंडल से गिरिधर सिन्हा, कुसुमकसा मंडल से बहादुर सिंह, गुंडरदेही मंडल से कल्याण साहू, सिकोसा मंडल से मोहित साहू, ओटेबन मंडल से मेघा श्याम चंद्राकर, अर्जुंदा मंडल से सुनील बेलचंदन, सूरेगांव मंडल से शोभित यादव एवं देवरी मंडल से यादराम सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है।

नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page