DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घर-घर पहुंची फाइलेरिया से बचाव की दवा, एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान

अर्जुन्दा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के स्वयंसेवकों द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन हेतु जन-जागरूकता एवं दवा वितरण अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोग से बचाव के उपायों की जानकारी दी तथा निर्धारित दवा का वितरण किया। स्वयंसेवकों ने नागरिकों को बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर संक्रामक रोग है, जिससे बचाव हेतु समय पर दवा सेवन अत्यंत आवश्यक है।

अभियान में वरिष्ठ स्वयंसेवक राकेश कुमार के नेतृत्व में सुदर्शन साहू, शुभम देशमुख, जागृत, नम्रता, अजय, सूरज, खेमेश्वरी, मोनिका एवं भूमिका भानुप्रकाश ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

दवा वितरण का कार्य प्रगति नगर, भाठापारा अर्जुन्दा एवं नागांरा पाठ क्षेत्र में किया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए स्वयंसेवकों का सहयोग किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के इस प्रयास से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है तथा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मजबूती मिली है। प्राचार्य एवं महाविद्यालय परिवार ने सभी स्वयंसेवकों के कार्य की प्रशंसा की एवं भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page