बालोद। मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर जैनत्व ग्रुप बालोद द्वारा जैन समाज के वयोवृद्धों एवं वीर माता-पिता के सम्मान में “अमूल्य धरोहर का अमृतमहोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों और वीर माता-पिता का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा उनके लिए विशेष भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था भी की गई।
आयोजन के दौरान जैनत्व ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि वृद्धजन समाज की रीढ़ होते हैं और वीर माता-पिता की संताने देश-प्रदेश के प्रशासन व समाज को सुशोभित कर रही हैं। ऐसे में उनका सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है। बुजुर्गों के साथ समय बिताना, उनके अनुभवों को सुनना और उन्हें सम्मानित करना सभी के लिए अविस्मरणीय पल रहा।
जैनत्व ग्रुप एक सक्रिय सामाजिक संस्था है, जिसका गठन 6 वर्ष पूर्व श्रीमती बरखा सांखला एवं श्रीमती मेघा पारख द्वारा किया गया था। वर्तमान में संस्था में 22 सदस्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संस्था का प्रमुख उद्देश्य जैन समाज में किसी परिवार में मृत्यु होने पर शोक संतप्त परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था करना है। संस्था की सदस्याएं अपने घर से भोजन बनाकर उस परिवार तक पहुंचती हैं और उन्हें सांत्वना देते हुए सहयोग प्रदान करती हैं।
इसके साथ ही संस्था जीव दया, सामाजिक सेवा एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम एवं गौशाला में सेवा कार्य करती है तथा जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित करती है। जैनत्व ग्रुप द्वारा आनंद मेला, तंबोला जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी समय-समय पर आयोजित किए जाते रहे हैं।
जैनत्व ग्रुप ने भविष्य में भी समाज में अपनत्व, सेवा और सम्मान की भावना को मजबूत करने हेतु ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प व्यक्त किया है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
