शपथ ग्रहण के साथ विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चुनाव
बालोद। बालोद विकासखंड के संकुल केंद्र शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सांकरा में शनिवार 4 जुलाई 2026 को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल कैबिनेट का गठन किया गया। चुनाव के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जिसके बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
बाल कैबिनेट में कु. मोक्तिका (कक्षा 8वीं) को प्रधानमंत्री तथा लक्ष्य कुमार (कक्षा 8वीं) को उपप्रधानमंत्री चुना गया। कु. झरना (कक्षा 8वीं) वित्त मंत्री, दक्ष कुमार (कक्षा 7वीं) उपवित्त मंत्री, दिव्यांश मंडावी खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री, सुमीत कुमार स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, कु. गरिमा खाद्य मंत्री, प्रेरणा साहू कृषि एवं बागवानी मंत्री, पुलकित सुरक्षा मंत्री तथा कु. स्नेहा शिक्षा मंत्री निर्वाचित हुए।
कक्षा नायक के रूप में नोमेश कुमार (कक्षा 8वीं) मुख्यमंत्री एवं कु. खुशी (कक्षा 8वीं) उपमुख्यमंत्री चुनी गईं। वहीं ईश्वर (कक्षा 7वीं) मुख्यमंत्री, कु. गरिमा (कक्षा 7वीं) उपमुख्यमंत्री, कु. खुशी (कक्षा 6वीं) मुख्यमंत्री तथा खुमांशु (कक्षा 6वीं) उपमुख्यमंत्री बनाए गए।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक बंदूराम ठाकुर, प्रधान पाठक डी.आर. ठाकुर, हंसराज देशमुख, भीषम लाल देवांगन एवं अखिलेश बंजारे ठाकुर सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।









