बालोद। वनांचल क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेली में शुक्रवार को शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की 28 नवप्रवेशी छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। तिलक लगाकर छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें साइकिलें प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ईश्वर लाल ठाकुर ने छात्राओं को नियमित रूप से साइकिल से विद्यालय आने और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्राचार्य जे.एल. भुआर्य एवं प्रभारी व्याख्याता बीसे लाल साहू ने शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर जनपद सदस्य रत्ना हिरवाणी, सरपंच बाबू लाल सिहारे, एसएमडीसी अध्यक्ष ईश्वर लाल ठाकुर, देवल सिंह रावटे, रामसिंह रावटे, गणेश राम साहू, हलधर सोनघाटी, कोमल सिंह, रामसाय रावटे, मणीराम ग्यारे, संकुल समन्वयक बसंतमणि साहू, व्याख्याता सुनील रावटे, विद्यालय के शिक्षक, पालक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









