DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संगठन विस्तार पर भाजपा का फोकस: ओटेबन्द मंडल बैठक में डिजिटल व्यवस्था और बूथ मजबूती पर मंथन

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राकेश पाण्डेय बोले— कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत

अण्डा,संजय साहू। भारतीय जनता पार्टी ओटेबन्द मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक शुक्रवार को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और डिजिटल व्यवस्था को लेकर आयोजित हुई। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राकेश पाण्डेय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बदलते समय में डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग, बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण ही संगठन की सफलता का आधार है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP), मंडल स्तरीय टोली गठन, सरल पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया, ‘मन की बात’ कार्यक्रम की समीक्षा, शक्ति केंद्रों का सत्यापन एवं अनुमोदन, आगामी शक्ति केंद्र बैठकों की कार्ययोजना, विभिन्न मोर्चों के गठन तथा बूथ बैठकों की प्रगति पर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही संगठन की आगामी रणनीति एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पूर्व विधायक बीरेंद्र साहू, मंडल प्रभारी पवन सोनबर्षा, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, वरिष्ठ नेता टोमन साहू, मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहू, मंडल महामंत्री हेमंत साहू एवं तुलेश्वर चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा श्रीकांत वर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री नेतराम साहू, जिला भाजयुमो अध्यक्ष गुलशन साहू, कोषाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू, हेमलता देशलहरा, संध्या खरे, चेतन साहू, थानसिंग मंडावी, जिला मंत्री देवेंद्र साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललित साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुणाल कुर्रे, भाजयुमो मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा, गुंडरदेही भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीतीश सोनकर सहित सरपंच, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

You cannot copy content of this page