DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नकटी विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल: सीएम साय का पुतला फूंका, 85 परिवारों के पुनर्वास की मांग तेज

बालोद। ग्राम नकटी में कथित तौर पर 85 घरों पर हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग की।

जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि वर्षाकाल के दौरान रात के अंधेरे में बेदखली और तोड़फोड़ कर परिवारों को बेघर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों के लिए सम्मानजनक वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी।

इस दौरान संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि नकटी गांव के लोगों के साथ हुआ व्यवहार किसी भी सभ्य व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 13 विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नकटी में बनने वाले आवास लेने से इनकार किया है। उन्होंने भाजपा विधायकों से भी नैतिकता के आधार पर ऐसे आवास छोड़कर गरीबों के पक्ष में खड़े होने की अपील की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों के लिए नए आवास बनाने हैं तो नवा रायपुर में उपलब्ध शासकीय भूमि का उपयोग किया जा सकता है। गरीबों को उजाड़कर आवास बनाना उचित नहीं है। कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उचित मुआवजे और कार्रवाई पर तत्काल रोक सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, शहर अध्यक्ष आंचल प्रकाश साहू, दल्ली राजहरा ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कोसमा, बालोद महिला शहर अध्यक्ष पद्मन्नी साहू, हसीना बेगम, रीता सोनी, चमेली साहू, राजश्री क्षत्रिय, रामजी पटेल, तोसन साहू, धीरज उपाध्याय, विनोद बंटी शर्मा, कासुम्मुदीन कुरेशी, गिरीश चंद्राकर, निर्देश पटेल, कमलेश श्रीवास्तव, रामजी भाई पटेल, इंदु यादव, फैज खान, अनिल यादव, मेघनाथ साहू, पुरुषोत्तम पटेल, सुमित शर्मा, साजन पटेल, दाऊद खान, मनोज ठाकुर, भीखम पटेल, रवि जायसवाल, यदेश्वर क्षत्रिय, पाल सिंह भुआर्य, राकेश उईके, देव पटेल, देवेंद्र साहू, अनीस खान, ईश्वरी यादव, वैभव साहू, ईश्वर राब, लक्ष्मण प्रसाद साहू, शिव जायसवाल, सुमित राजपूत, कमल टुवानी, फरहान खान, शानुपाल, खिलावन चौधरी, अवधेश, नारायण साहू, अज्जू, रुपेश यादव, सुनील मंडावी, लक्ष्मण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page