DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीएमएचओ कार्यालय की सफाई: एनएचएम संविदा भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न

बालोद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत बालोद जिले में विभिन्न पदों पर की गई संविदा भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां शासन की निर्धारित मार्गदर्शिका, नियमों और मापदंडों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई हैं।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत स्व-प्रमाणित शैक्षणिक दस्तावेजों एवं घोषणा पत्र के आधार पर पूरी प्रामाणिकता के साथ अंकों का निर्धारण किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग युवाओं को समान अवसर प्रदान करने तथा चयन प्रक्रिया की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

आशा साहू के त्यागपत्र का भी किया उल्लेख

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत आशा साहू को 18 नवंबर 2024 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया था। इसके बाद उन्होंने 25 नवंबर 2024 को कार्यभार ग्रहण किया। लगभग 10 दिन बाद 5 दिसंबर 2024 को उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों और शिक्षा संबंधी तैयारी का हवाला देते हुए त्यागपत्र प्रस्तुत किया, जिसे विभाग द्वारा नियमानुसार स्वीकार कर लिया गया।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का दावा

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सभी नियुक्तियां शासन की निर्धारित मार्गदर्शिका के अनुसार की गई हैं। विभाग ने दोहराया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप संपन्न हुई है तथा भविष्य में भी इसी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

You cannot copy content of this page