DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, बालोद जिले में 8 जुलाई से लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

बालोद। जिले के 10वीं पास शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड स्तर पर प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में एस.आई.एस. ग्रुप के माध्यम से इच्छुक युवाओं का पंजीयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पंजीयन के दौरान आवेदकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

प्लेसमेंट कैंप का कार्यक्रम

  • गुंडरदेही: 8 एवं 9 जुलाई 2026
  • डौंडीलोहारा: 10 एवं 11 जुलाई 2026
  • गुरूर: 13 एवं 14 जुलाई 2026
  • बालोद: 15 एवं 16 जुलाई 2026
  • डौंडी: 17 एवं 18 जुलाई 2026

सभी प्लेसमेंट कैंप संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने जिले के 10वीं पास इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथियों में अपने विकासखंड मुख्यालय पहुंचकर पंजीयन कराने और रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page