DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राकृतिक आपदाओं से पहले मिलेगी चेतावनी, सचेत, दामिनी और मेघदूत ऐप अपनाने की अपील

बालोद। प्राकृतिक आपदाओं से जनहानि और नुकसान को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने लोगों से अपने मोबाइल में सचेत, दामिनी और मेघदूत ऐप डाउनलोड कर उपयोग करने की अपील की है। इन ऐप के माध्यम से बाढ़, आकाशीय बिजली, वनाग्नि, लू एवं तापघात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व चेतावनी प्राप्त की जा सकती है।

अपर कलेक्टर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनसामान्य को समय रहते प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इन मोबाइल एप्लिकेशन का विकास किया गया है। समय पर प्राप्त होने वाली चेतावनी से लोग आवश्यक सावधानियां अपनाकर संभावित नुकसान से बच सकते हैं।

आपदा के समय सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी

जिला प्रशासन ने आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता और बचाव के लिए टोल फ्री नंबर 1070 तथा आपातकालीन सेवा 112 का उपयोग करने की जानकारी भी दी है।

व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

अपर कलेक्टर ने पुलिस, नगर सेना, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर पटवारी, सरपंच, सचिव, शिक्षक, आशा कार्यकर्ता और आम नागरिकों के बीच सचेत, दामिनी एवं मेघदूत ऐप के उपयोग तथा टोल फ्री नंबर 1070 और 112 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्क रहने और समय पर जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page