DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत गुरूर आईटीआई में 4 जुलाई को कार्यशाला, 18 से 25 वर्ष के आईटीआई उत्तीर्ण युवा ले सकेंगे भाग

बालोद। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गुरूर में 4 जुलाई 2026 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें पात्र युवा भाग लेकर योजना की जानकारी एवं अवसरों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर के प्राचार्य ने बताया कि 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी इस कार्यशाला में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर शासकीय आईटीआई गुरूर पहुंचकर कार्यशाला में भाग लें और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।

You cannot copy content of this page