DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्रामवासियों की अनूठी पहल: डुंडेरा के 100 स्कूली बच्चों को निःशुल्क शिक्षण किट, शिक्षा को बढ़ावा देने का दिया संदेश

अंडा। दुर्ग जिले के ग्राम डुंडेरा में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्रामवासियों ने अपने निजी सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षण किट वितरित की। इस पहल के तहत कक्षा पहली से पांचवीं तक के 100 विद्यार्थियों को बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल, कंपास, रबर, कैलेंडर सहित अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। शिक्षण किट मिलने से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शिक्षा के प्रति इस प्रकार का नवाचार और ग्रामवासियों का सहयोग पूरे गांव की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती है, वह निश्चित रूप से विकास की दिशा में आगे बढ़ता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रामेश्वरी दिवाकर गायकवाड ने की। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सतीश यादव ने कहा कि यदि शासकीय विद्यालयों में इस प्रकार सुविधाएं बढ़ाई जाएं तो शिक्षा का स्तर और बेहतर हो सकता है। वहीं दाऊ चंद्रशेखर चंद्राकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामवासियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

शिक्षा के लिए मिसाल बना डुंडेरा

आयोजकों के अनुसार दुर्ग जिले में यह अपनी तरह की अनूठी पहल है, जहां पूरे गांव ने मिलकर सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई। इस अभियान के संयोजक पवन बंजारे की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से विद्यार्थियों को सीधे लाभ मिला।

बड़ी संख्या में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पार्षद रोहित धनकर, अशोक साहू, खुमान यादव, रोमशंकर यादव, उमाशंकर साहू, चेतन साहू, विजय साहू, संजय साहू, राकेश विश्वकर्मा, मनोज बंजारे, धनेश्वर साहू तथा शिक्षक नीलकमल साहू सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खुमान यादव ने तथा आभार प्रदर्शन संजय साहू ने किया। कार्यक्रम का संयोजन पवन बंजारे द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page