DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

22 फरवरी रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवा संगम कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में

बालोद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवा संगम कार्यक्रम 22 फरवरी को बालोद नगर एवं खंड के तहत सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में आयोजित किया जा रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में हमारी भूमिका थीम पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत प्रचारक अभय राम कुंभकार मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसमें 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक युवतियों को अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु पंजीयन आवश्यक है। कार्यक्रम में पेन एवं डायरी के साथ 10 मिनट पूर्व उपस्थित होना है। यह जानकारी नगर कार्यवाह छगन यादव ने दी। अधिक जानकारी के लिए कार्ड में दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page