DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पति ने गन्ना काटने के चाकू को गरम कर पत्नी की भुजा जलाई, राहगीरों को भी धमकाया, बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बालोद। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में नयापारा बालोद से एक पति को गिरफ्तार किया जो अपने ही ससुराल में आकर पत्नी के साथ हैवानियत कर रहा था। दरअसल में पति ने गन्ना काटने के चाकू को गर्म किया और पत्नी के भुजा को जला दिया। जिसके बाद वह घर से बाहर निकला और बघमरा रोड में जाकर राहगीरों को भी डराने लगा। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा के द्वारा विशेष टीम गठित कर टीम सउनि घरम भुआर्य, प्रआर0 ब्रम्हानंद कामड़ी, आर० विवेक धीर, युगेन्द्र तामस्कर, छन्नू बंजारे, संदीप यादव, सुनील देशलहरे, पुनम खरे, भोप साहू, प्रवीण साहू, म0प्रधान आर0 देव कुमारी साहू आरोपी को पकड़ने पहुंचे। नया पारा बालोद आवेदिका के घर के सामने आरोपी तुकेश साहू निवासी निपानी अपने ससुराल स्थित नयापारा बालोद में गन्ना काटने का बड़ा चाकू को आग में गरम कर अपने पत्नि के बांये बाह भुंजा को जलाने तथा आम रोड पर चाकू लहराकर अश्लील गाली गलौच करने की शिकायत पर मौके से आरोपी के कब्जे से बड़ा चाकू बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाना बालोद में धारा 294, 506, 323 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। जिसे जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page