यूपी के कार में हो रही थी गांजे की तस्करी, 40 किलो गांजा बरामद,पुरुर में पुलिस की चेकिंग,3 तस्कर फरार



बालोद। गुरुर थाना क्षेत्र के पुलिस सहायता केंद्र पुरुर की टीम द्वारा एक बार फिर गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई में सफलता मिली है। हालांकि इसमें आरोपी भाग गए। लेकिन कार और 40 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को देखकर कार चालक व साथी भाग रहे थे। लेकिन हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद क्षतिग्रस्त कार को छोड़ 3 आरोपी भाग गए। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा हुआ था। सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर ये बड़ी कार्रवाई की गई। मामले में होण्डा सीटी कार वाहन क्रमांक यूपी-80-BE-0171 में कुल 40 कि.ग्राम किमती 08 लाख रूपये बरामद किया गया। बता दें कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ. पी. पाल के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद राजेश कुमार बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर रोहित मालेकर व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप. निरीक्षक शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में पु.सहा. के. पुरूर की टीम गठित कर विशेष अभियान के तहत् अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण में सफलता हासिल की गई। 13 मार्च 2022 को पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर द्वारा जगतरा टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी। उसी दौरान कांकेर की ओर से होण्डा सीटी कार वाहन क्रमांक UP -80-BE 0171 आया। जिसे रोकने का प्रयास किया गया। जो वाहन का चालक वाहन को किनारे खड़ा किया। जिसे पुछताछ करने के दौरान गोलमोल जवाब दे रहा था। उक्त वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे, संदेह पाकर वाहन की डिक्की चेक कराने की बात बोलने पर उक्त वाहन का चालक वाहन को तेज रफ्तार से चलाकर पुलिस स्टाफ को चकमा देकर, तेजी से आगे भगाकर पुरूर की ओर बढ़ा। जिसका पीछा करने पर वाहन साहू ढ़ाबा के 100 मीटर पहले डिवाईडर पर टकरा गया। जिससे कार का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार तीनो व्यक्ति वाहन छोड़कर फरार हो गये। पुलिस स्टाफ द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट के नीचे बने गुप्त चेम्बर में कुल 18 नग छोटे बड़े पैकेटों में अवैध मादक में पदार्थ गांजा रखे मिला। जिसे तौल कराने पर कुल 40 कि. ग्राम गांजा कीमती 08 लाख रूपये को जब्त किया गया एवं अपराध क्रमांक 142 / 2022 धारा 20 ( ख ) एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरार आरोपियों एवं वाहन स्वामी की सरगर्मी से पता तलाश की जारी है। कार्यवाही में प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय आर. लिखन साहू, सुरेश पटेल, उमाशंकर जारके, डोमेन्द्र रावटे, मलेश्वर नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

You cannot copy content of this page