DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस कोटवार के जरिए कर रही आगाह, गांव-गांव में हो रही मुनादी

लोगों को सचेत रहने की अपील

बालोद/ गुरुर। जिला पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर के निर्देशन पर सभी थाना प्रभारी लोगों को चोरों से सचेत कर रहें हैं। इसके लिए कोटवारों के जरिए मुनादी भी करवाई जा रही है। गुरुर क्षेत्र में जिम्मेदारी संभाल रहे थाना प्रभारी रोहित मलेकर के द्वारा कोटवारों की विगत दिनों बैठक लेकर मुनादी सिस्टम को और बेहतर करते हुए माइक के जरिए मुनादी करवाई जा रही है। जिसके तहत गांव-गांव में लोगों को चोरों से सावधान रहने, सुने मकानों में हो रही चोरियों के प्रति आगाह किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में चोरी की घटनाओं के मद्देनजर ग्राम कोटवार के माध्यम से सभी ग्रामो में मुनादी कराया जा रहा है। कोटवार भोला दास मानिकपुरी ग्राम कनेरी ने मुनादी करते हुए बताया आमजनता को सूचित किया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रो मे सुने मकानो मे चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि घर को सुने हालात में न छोडे, मंहगे सामान जेवरात इत्यादि घर में छोडकर बाहर न जाये, गांव में बाहर से आये सामान बेचने/ फेरी वाले से सावधान रहें। ये रेकी कर चोरी की घटना कर सकते हैं। कोई अंजान व्यक्ति आपके गांव क्षेत्र में फेरी के नाम पर सामान बेचने घूम रहा हो तो उसकी जानकारी सर्वप्रथम नजदीकी थाना में दे।
सावधान रहे सुरक्षित रहे।

गुरुर पुलिस की यह है अपील

थाना प्रभारी रोहित मालकर ने कहा कि गांव-गांव में घूम रहे फेरीवाले और अजनबी व्यक्तियों से सावधान रहे। समान बेचने के नाम पर आप के घर आते है और तांक-झांक कर रैकी करते है , घर में कौन-कौन है और कहां सूना मकान है। महिलाओं को अकेला देखकर या सूने मकान पाकर घर की संपत्ति की चोरी कर ले जाते है , ये फेरीवाले गर्मी आते ही सक्रिय हो जाते है। ये फेरी वाले कपड़ा,रजाई,गद्दे,बर्तन,चॉवल, इलेक्ट्रानिक सामग्री लेकर घूमने वाले ,जादू दिखाने वाले ,भविष्य बताने ,जेवर चमकाने के नाम पर आते है और आपके घरों में तक पहुंचते है इन अनजान व्यक्तियों से ज्यादा तालमेल न बढ़ाए और न ही इनसे कोई खरीदें ! महिलाये इनसे दूर रहे हैं बातों बातों में ये घर और पास-पड़ोस की जानकारी एकत्रित कर लेते हैं साथ ही जेवरात सफाई के नाम पर जेवर भी उड़ा लेते है । ये फेरी वाले दिन के समय सामान बेचने के नाम पर फेरी करते है और सुने मकानों की रेकी कर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते है । कोई अनजान व्यक्ति है और आपके गाँव क्षेत्र में फेरी के नाम पर सामान बेचने घूम रहा हो तो उसकी जानकारी सर्वप्रथम थाने को देना चाहिये। ताकि कोई भी अप्रिय घटनाऐं घटित न हो सकें। सावधान रहें ,सुरक्षित रहें।

जिले में चोरी और उठाईगिरी की घटना

जिले में चोरी और डकैती व उठाईगिरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिसमें अक्सर फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करने वाले शामिल होते हैं। उन्हें लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

कौन हैं ये फेरी वाले

खासतौर से बांग्लादेश या पड़ोसी राज्यों से आये कई ऐसे लोग जो शहर और गांव में घूम-घूम कर फेरी करते है।

दर्जनों की संख्या में एक साथ निकलते है और देर रात तक करते है फेरी।

कई गांव में किराये के मकान में रहते है ये संदिग्ध फेरी वाले

फेरी के दौरान ही कर लेते हैं घरों की रेकी और रात में देते है घटना को अंजाम

साथ में सामान होने पर नहीं करता कोई शक

ज्यादा किराया का लालच देकर मकान मालिकों को करते हैं आकर्षित

पुलिस है अलर्ट
पुलिस ऐसे मामले में काफी गंभीर है. किराये पर रह रहे संदिग्ध लोगों को चरित्र सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है. इसका पालन नही करने वाले मकान मालिकों पर भी संरक्षण देने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page