एसपी बोले – होली पर पुलिस प्रशासन रहेगी सख्त, हुड़दंगियों पर नजर, हर गांव होगी कवर, शराब बेचने वाले तो बख्शे नहीं जाएंगे
बालोद एसपी ने कहा कोचियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
बालोद। नव पदस्थ एसपी गोवर्धन राम ठाकुर ने पदस्थापना के साथ ही जिले में अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ रखा है। खासतौर से अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर लगाम कसी जा रही है। इसके मद्देनजर कोचिए और सटोरियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सामने होली का त्यौहार है। इस पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन भी डटा हुआ है। पूरे जिले भर में जवानों की ड्यूटी लग रही है। तो वहीं हर गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारी की जा रही है। इस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था के संबंध में हमने एसपी गोवर्धन राम ठाकुर से खास बातचीत की। जिसमें उन्होंने अपनी तैयारी को लेकर व बालोद जिले में अपनी प्राथमिकता को लेकर बातें साझा की। यह बात तो जाहिर हो चुकी है कि उन्होंने अपराध की रोकथाम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है और सभी थाना प्रभारी उनके निर्देशन में कार्रवाई पर कार्रवाई कर रहे हैं। शराब कोचियों में खलबली सी मची हुई है। शराब के खिलाफ एक अभियान छेड़ दिया गया है। तो वहीं होली में भी यह पुलिस की चुनौती रहती है कि कैसे अवैध शराब बिक्री को रोका जाए। इस पर एसपी का स्पष्ट कहना है कि शराब बेचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। लगातार सभी थाना क्षेत्र में धरपकड़ छापामार कार्रवाई चल रही है और कोचिए एक-एक करके पकड़ में आ रहे हैं। कई आरोपियों को जेल भी भेजा जा रहा है। जिनसे बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई है। एसपी का कहना है कि शराब बेचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। होली पर तो हुड़दंगियों पर खासतौर से नजर रहेगी। होली में खलल डालने वालों को हवालात पहुंचा कर रहेंगे। सभी थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही। इसके अलावा हर गांव में पेट्रोलिंग पार्टी जाएगी। पूरे गांव को कवर करेगी। ऐसे संवेदनशील गांव जो विवादास्पद रहे हैं उन गांव में लोगों को समझाइश दी जाएगी कि वे किसी तरह के विवाद या उपद्रव ना करें। स्टॉपर लगाकर भी नजर रखी जाएगी और हुड़दंगियों पर भी निगाह रहेगी। एसपी ने इस होली में लोगों से यह अपील की है कि होलिका दहन के नाम पर पेड़ पौधे या शासकीय संपत्ति को किसी तरह से नुकसान ना पहुंचे, इसका भी ध्यान रखें। शराब बिक्री पर पूरी नजर है ही। हमने तो आते ही अभियान छेड़ रखा है। अवैध शराब बेचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे यह अभियान जारी रहेगा। लगातार कार्रवाई चलती रहेगी। बालोद जिले में मेरी सभी दिशा में प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था सुधरे, अपराधों की रोकथाम हो, लोगों की सुरक्षा के प्रति विशेष हमारा फोकस रहेगा। साइबर क्राइम को लेकर भी जनचेतना अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि इस तरह के अपराधों की रोकथाम और प्रभावी उपाय हो। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए स्पष्ट निर्देश समय थाना प्रभारी को दिए गए हैं।

ट्रैक्टर के टूलबॉक्स से बेच रहा था शराब, ट्रैक्टर सहित पकड़ाया
बालोद पुलिस ने जगतरा बाजार चौक के मैदान में ट्रैक्टर के टूल बॉक्स में छिपाकर शराब बेचने वाले आरोपी डोमेन्द्र सिंह धनकर को 32 पव्वा के साथ पकड़ा। जो अपनी ट्रैक्टर के टूलबॉक्स में शराब छिपाकर बेचता था। पुलिस ने ट्रैक्टर भी जब्त की है। टीआई मनीष शर्मा के निर्देशन में प्रधान आरक्षक बीएन कामड़ी सहित अन्य स्टाफ की टीम बनी हुई थी। जिसने यह कार्रवाई की।

इसी तरह अश्वनी साहू निवासी करहीभदर व उमेश पटवा निवासी कन्नेवाड़ा से 30 पौवा प्लेन शराब जब्त की गई। साथ ही टीवीएस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। जिसके डिक्की में रख कर दोनों बालोद से शराब ले जा रहे थे और आईटीआई के पास पकड़े गए।
कोचियों की धरपकड़ में बालोद पुलिस से प्रधान आरक्षक भगवान सिंह कामड़ी, आरक्षक चंदूलाल बंजारे, पूनम खरे, विवेक धीर की अहम भूमिका रही।

इधर थाना अर्जुंदा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, शराब बेचने वाले राज सिन्हा को भेजा गया जेल
आरोपी का पूर्व में 11अपराध एवं 11 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दर्ज की गई है
पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के आदेशनुसार अनुविभागीय उप पुलिस अधीक्षक सोनसाय मौर्य के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी अर्जुन्दा कुमार गौरव के निर्देशन में थाना अर्जुंदा में अवैध शराब बिक्री करने की सूचना पर एक व्यक्ति जो स्कूटी वाहन में अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया जिसे नाम पुछने पर रामखिलावन सिन्हा उर्फ राज पिता ईतवारी राम सिन्ह उम्र 42 वर्ष निवासी प्रगति नगर वार्ड न. 04 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद का रहने वाला बताया। जिसके पास से तलासी उपरांत एक सफेद रंग के मटमैला थैला में 30 पौवा देशी प्लेन शराब व बिक्री रकम 230 रू0 एवं स्कुटी वाहन बिना नंबर कीमती 50,000 रू को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया।आरोपी को धारा 91 का नोटिस दिया गया जो शराब बिक्री करने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना लिखकर दिये है। आरोपी से बरामद शराब को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। जप्त शराब में से 04 पौव्वा शराब को आबकारी कार्यालय गुण्डरदेही परीक्षण हेतु भेजी गई । आरोपी को वाहन संबंधी कागजात पेश करने धारा 91 जा फौ का नोटिस दिया गया। जो कोई कागजात नहीं होना लिखकर दिये है। घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाये जाने से राम खिलावन सिन्हा उर्फ राज पिता ईतवारी राम सिन्हा, उम्र 42 वर्ष साकिन प्रगति नगर वार्ड न. 04 अर्जुन्दा, थाना अर्जुन्दा जिला बालोद को 14 मार्च को गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया । आरोपी शराब ब्रिकी करने का आदी है। जिसके विरुद्ध वर्ष 2021 में अपराध क्रमांक 118 / 2021 धारा 34(2) आब एक्ट की कार्यवाही कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है तथा आरोपी पूर्व से शराब बिक्री तथा मारपीट जैसे अपराधिक प्रकरण में आरोपी की संलिप्तता रही है। जिसमें आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया है।

गांजे की तस्करी का भी हुआ खुलासा
इधर गुरुर थाना क्षेत्र के पुरुर सहायता केंद्र के अंतर्गत 2 दिन पूर्व टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान यूपी पासिंग की कार में गांजे की तस्करी का भी खुलासा हुआ है। जिसमें 3 आरोपी थे हालांकि पुलिस को देखकर वे कार छोड़कर भाग गए। कार से 40 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 8 लाख रुपए करीब है। लगातार नेशनल हाईवे पर बालोद जिला पुलिस नजर रखी हुई है। ताकि यहां से गांजा पार ना हो सके। नेशनल हाईवे गांजा तस्करों के प्रमुख मार्ग होते हैं।

