DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिस ट्रेन से जाता था रोज काम करने, उसी के आगे कूदकर दे दी मजदूर ने जान, रानीतराई के पास हुई घटना

बालोद । बालोद थाना क्षेत्र में ग्राम रानीतराई के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार को सुबह एक युवक की लाश मिली। जिसका सिर धड़ से अलग था। मृतक की पहचान ग्राम तरौद के निवासी 32 वर्षीय बिरेंद्र यादव के रूप में हुई। जो रोजाना मरौदा में काम करने के लिए ट्रेन से आया जाया करता था। घर से वह साइकिल से निकलता था और बालोद रेलवे स्टेशन से ट्रेन से रोज सुबह जाता था। सोमवार को भी वह घर से काम पर जा रहा हूं कहकर निकला था ।लेकिन फिर उसने गोंदली नहर की ओर रानीतराई के पास जाकर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। जिससे उसका सिर, धड़ से अलग हो गया। जिस ट्रेन से वह रोज काम करने के लिए जाता था उसी पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद कर उसने जान दे दी। बालोद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बालोद जिले की यह प्रमुख खबरें भी देखिए एक साथ

You cannot copy content of this page