DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक नरेन्द्र कुमार रजक का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुआ NTCF द्वारा शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण से सम्मान

बालोद। नावल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन के द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 21 जुलाई रविवार को बालोद के कला केंद्र में NTCF शपथ ग्रहण एवं शिक्षक सम्मान समारोह शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद थी। विशिष्ट अतिथि सुश्री सरिता दीदी ब्रम्हकुमारी प्रजापिता बालोद एवं श्री अरुण कुमार साहू अध्यक्ष NTCF एवं प्राचार्य सेजेस बालोद के सानिध्य में शिक्षा के क्षेत्र में साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय सम्मान समारोह हुआ। जिसमें नरेंद्र कुमार रजक शिक्षक शास पूर्व माध्य शाला पसौद वि ख गुंडरदेही जिला बालोद को कोरोना काल में विशेष मोहल्ला क्लास चलाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती संगीता सिन्हा विधायक बालोद के कर कमलों से प्रशस्ति प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page