DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो बच्चों की मौत की घटना के मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक कुंवर सिंह निषाद, अपनी ओर से दी आर्थिक सहायता राशि

बालोद। ग्राम डौकीडीह में दो मासूम बच्चों के तालाब में डूबने से मृत्यु की घटना की जानकारी लगते ही बीती रात को विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके गांव डौकीडीह पहुंचे। परिजनों को आर्थिक सहयोग राशि दिया। मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि देकर इस घटना पर बेहद दुःख जताया। ज्ञात हो कि बालोद जिला के अंतिम छोर गांव ब्लॉक व थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डौकीडीह (द्वारिकाडीह) में 19 जुलाई के शाम को 7 बजे भाठापारा तालाब में दो मासूम बच्चों के डूबने से मौत हो गई थी। मृतक मयंक साहू पिता गजेंद्र साहू उम्र 4 वर्ष 11 माह और दूसरा लक्की साहू पिता नीलांबर साहू उम्र 4 वर्ष 8 माह 8 दिन है। यह दोनों बच्चे बचपन से एक साथ दोस्त थे और एक साथ खेलने के लिए घर से हमेशा निकलते थे। अचानक 19 जुलाई शाम 7:30 बजे घर वालों को पता चला कि यह दोनों बच्चे अभी तक घर नहीं आए हैं। फिर मुहल्ले में खोजबीन किये। खोजते खोजते भाठापारा तालाब में जाकर देखा तो मयंक साहू का चप्पल तालाब पार में रखा था l। फिर ग्रामीणों को जानकारी हुआ कि बच्चे तालाब में डूबे होंगे। मछली जाल के सहारे डालकर देखा तो सबसे पहले मयंक साहू का शव मिला फिर थोड़ी देर बाद लक्की साहू का शव मिला।

You cannot copy content of this page