गुरूर । गुरुर ब्लॉक के ग्राम भूलनडबरी के पास शनिवार की रात को तेज बारिश के दौरान एक कार पलटने से डॉक्टर थानेश्वर साहू की मौत हो गई। उक्त डाक्टर मूल रूप से भानपुरी गुरुर ब्लॉक का ही रहने वाला था। जो कि दंतेवाड़ा क्षेत्र के कटे कल्याण के अस्पताल में पदस्थ था। दो दिन बाद 23 जुलाई को उक्त 39 वर्षीय डॉक्टर का जन्मदिन भी था वह बीती रात को ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। छुई खदान धमतरी से होते हुए वह भानपुरी आ रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले भूलनडबरी के पास हादसे में उसकी मौत हो गई जानकारी के अनुसार रात को तेज बारिश हो रही थी। जिससे सड़क किनारे का नाला उफान पर था। कार चालक थानेश्वर को कुछ समझ नहीं आया और नाले में कार घुसते ही वह पलटी हो गई ।जिससे वह तेज बहाव में डूब गया। जब तक शनिवार रात आठ बजे के आसपास ग्रामीणों को घटना की सूचना मिली। जेसीबी की मदद से पलटे हुए कार को सीधा किया गया और थानेश्वर को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। ग्राम सरपंच लोकेश्वरी निर्मलकर ने बताया कि थानेश्वर काफी मिलनसार स्वभाव का था। गांव के विकास सहित विभिन्न आयोजनों में उसकी सहभागिता होती थी। उसकी पत्नी भी सरकारी नौकरी में है। वही उनका एक बेटा और एक बेटी है। उनकी माता गांव में पंच भी है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी का बहाव और भराव इतना ज्यादा था कि जब कार पलटी तो सिर्फ उसका ऊपरी हिस्सा ही दिखाई दे रहा था। घटना के बाद थानेश्वर को गुरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच पति पोखन निर्मलकर भी तत्काल अस्पताल पहुंचे थे।
सड़क हादसे में डॉक्टर की गई जान, तेज बारिश के बीच लौट रहा था घर, नाले के पास पलटी कार, हो गई मौत
