बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद देवरी ब्लॉक के ग्राम मार्री में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज 36 गढ़ केंद्रीय महासभा ब्लॉक देवरी द्वारा आयोजित ” छात्र-छात्रा प्रतिभा एवं समाज गौरव सम्मान 2024″ में शामिल होकर मां दंतेश्वरी माता की पूजा कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हल्बा समाज ने हर वर्ग में अपना वर्चस्व स्थापित किया है समाज के युवा अब कलेक्टर, एसपी बन रहे हैं।

समाज के कार्यक्रम से सभ्यता, संस्कृति का बोध होता है। आदिवासी समाज के लोग स्वभाव से सरल व सहज होते है। हल्बा आदिवासी समाज अपने विचारों पर चलने वाला समाज है।उन्होंने शहीद गैंद सिंह के शहादत व उनके योगदान को भी याद किया। इस अवसर पर डॉ देवेंद्र माहला महामंत्री छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी,चिदाकाश आर्य , श्रीमती दुर्गा ठाकुर , ढा़लसिग ठाकुर , भुजबल गौर ,दयालु राम पिकेश्वर ,राम लाल नायक ,योगेश्वर सिवना एवं समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
