DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- बालोद जिले में सनसनीखेज मामला- 12 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

बालोद। बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की एक बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में कल शनिवार से छानबीन कर रही है और शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद मामले में हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। तो हत्या से पहले बच्ची के साथ और कुछ गलत हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। मामले में पॉक्सो एक्ट लगे होने के कारण पुलिस अधिकारी मामले में जानकारी नहीं दे रहे हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि मामले में हत्या के एक संदेही को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही इसका खुलासा होगा। जिसे गिरफ्तार किया गया है वह भी घटना स्थल से संबंधित गांव का ही है। इसलिए पुलिस ज्यादा विस्तृत जानकारी नहीं दे पा रही है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार 12 साल की बच्ची मछली पकड़ने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी भी आया और गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। यह भी जानकारी आ रही है कि बच्ची के पिता के साथ कुछ बात को लेकर आरोपी युवक का कुछ झगड़ा हुआ था। जिससे दुश्मनी निकालने के लिए उसने बच्ची का गला घोट दिया। घटना के दौरान मृतिका व उसकी सहेली मछली पकड़ने के लिए गए थे। बताया जाता है कि उनकी सहेली को युवक द्वारा घर से बाल्टी लाने की बात कर वापस भेज दिया था। इस बीच जब उसकी सहेली बाल्टी लेकर वापस घटनास्थल पहुंची तो उसकी मृतिका सहेली नहीं मिली और कुछ दूर घांस के बीच में फिर उसकी लाश मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुलिस के सभी उच्च अधिकारी जांच में जुटे हैं। एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है।

मामले में खुलासे की खबर भी देखें

बालोद जिले की ये खबर भी देखें एक साथ

You cannot copy content of this page