DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुरदी में मनाया गया पोला पर्व, ग्रामीणों में दिखी एकजुटता

बालोद| ग्राम कुरदी में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा बालक बालिका व महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पोला पर्व पर शनिवार को विभिन्न खेलों का जैसे कुर्सी दौड़, गोला फेंक, फुग्गा फोड़, मटका फोड़, जलेबी दौड़, व बिंदी लगाओ आदि पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया था। अतिथियों ने गोला फेंक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।खेल में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को इनाम भी दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद आने वाले थे पर किसी कारण वश नहीं आ पाए। उनकी जगह उनका प्रतिनिधित्व करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतुराम पटेल शामिल हुए अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य नितीश मोंटी यादव ने की.

आयोजन को संबोधित करते हुए सरपंच संजय साहू ने बताया कि गांव के युवा मितान क्लब काफी सक्रिय हैं। इनके द्वारा छत्तीसगढ़ी खेलों व छत्तीसगढ़ की संस्कृतियों को बचाए रखने विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं जो यह प्रशंसनीय है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि युवाओं का उत्साह वर्धन करने हमेशा आगे रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि मोहित साहू सदस्य जनपद पंचायत गुंडरदेही, ब्लॉक कोंग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष रेवाराम सिन्हा, सेक्टर प्रभारी कृत साहू, सरपंच संजय साहू, उपसरपंच इलाराम ठाकुर, अग्रहीज देवांगन पँच, मूलचन्द देवांगन पँच, ग्राम प्रमुख केशु राम साहू एवम सोमन निषाद, परिक्षेत्रीय साहू समाज कुरदी के अध्यक्ष उमाशंकर साहू व गांव के सभी समाज के अध्यक्ष उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page