DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घुमका की इस छात्रा को मिली विशेष अनुमति, कक्षा 7वीं में है पर नरगिस देगी अब 10वीं बोर्ड की परीक्षा

बालोद| जिले के बालोद ब्लॉक के ग्राम घुमका में निवासरत कक्षा 7वीं की छात्रा नरगिस खान को 2023 में आयोजित होने वाली बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठने की विशेष अनुमति छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग से मिल गई है। इसी के साथ शैक्षणिक सत्र नरगिस कक्षा 7वीं के अलावा कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होगी। एक शैक्षणिक सत्र में दो कक्षा की परीक्षा दिलाने वाली नरगिस जिले की पहली छात्रा होगी।इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव प्रो. वीके गोयल ने छात्रा के पिता फिरोज खान को पत्र भेजकर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है।

सचिव की ओर से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि छात्रा की जन्मतिथि 12 जून 2010 है। इस लिहाज से एक जुलाई 2022 को छात्रा की उम्र 12 साल और 19 दिन हो चुकी है। कार्यपालिका एवं वित्त समिति की संयुक्त बैठक 17 अगस्त को हुई थी। जिसमें छात्रा की आई क्यू. लेवल टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर सभी ने हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2023 में स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में शामिल होने की विशेष अनुमति दी। घुमका की नरगिस 10 किमी का सफर तय कर जिला मुख्यालय बालोद में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ाई करने पहुंचती है। केजी वन से लेकर कक्षा पांचवी तक की परीक्षा में नरगिस को ए प्लस से लेकर ए डबल प्लस ग्रेड मिला। पीएससी में टॉप करने का लक्ष्य लेकर वह पढ़ाई कर रही है। छात्रा की प्रतिभा को देखते हुए परिजनों ने शासन से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की मांग की थी।

संसदीय सचिव व विधायक निषाद ने लिखा था पत्र

नरगिस खान पिता फिरोज खान ग्राम-घुमका कक्षा सातवीं को माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा दसवीं की परीक्षा दिलाने हेतु विशेष अनुमति प्राप्त होने पर संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बधाई प्रेषित किया है । नरगिस खान वर्तमान में स्वामी आत्मनंद उत्कृष्ट विद्यालय बालोद में अध्ययनरत है। पिछले दिनों संसदीय सचिव ने परीक्षा में बैठने की अनुमति देने के लिए शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम को पत्र लिखकर निवेदन किया था।

You cannot copy content of this page