DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी लोहारा में “कलम बन्द – काम बंद” अनिश्चित कालीन आंदोलन में पोला तिहार मंच में ही मना

डौंडीलोहारा| राज्य के लगभग 101 संगठन के कर्मचारी अपने दो सूत्रीय मांग केंद्रीय कर्मचारियों के समान DA (महंगाई भत्ते) और HRA (मकान किराया भत्ता) की मांग कर रहे हैं। केंद्र के समान DA एवं सातवें वेतनमान पर HRA की मांग के लिए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का आह्वान किया है। छठवें दिवस के अनिश्चित कालीन आंदोलन की शुरुआत राज्य गीत एवं माँ शारदे की पूजा अर्चना से हुई एवं पोला तिहार के कारण मंच में नांदिया और पोला का पूजा किया गया। सुश्री एनुका शार्वां ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुसार ठेठरी, खुरमी और गुल गुल भजिया बनाकर मंच में भोग लगाए। उद्बोधन की कड़ी में नेमसिंह ठाकुर ने संगठन की ताकत को बताते हुए कहा कि कलयुग में अगर हमें अपनी बात मनवानी है तो संगठन के बिना यह मुमकिन नहीं है।इसलिए जो साथी अभी तक आंदोलन में नहीं थे वे भी अब जुड़ते जा रहे हैं। एन एस मानकर ने कहा कि इतिहास में पहली बार हमें DA और HRA के लिए हड़ताल करना पड़ रहा है, इसमे हमारा संगठन भी आखिरी समय तक आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई का हिस्सा रहेगा जब तक की हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति न कर ले। हड़ताल में सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल दिल्लीवार ने संबोधित करते हुए कहा कि हम हड़ताल के पक्षधर नहीं है पर पिछले ढाई साल के बाद भी महंगाई भत्ता शासन के द्वारा नहीं दिया गया है ,गलत परिपाटी का विरोध शासन के गलत नीतियों,और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए हमें मजबूरन आंदोलित होना पड़ा है.

कादम्बिनी यादव ने कहा कि समय की यही मांग है कि हम अपने अधिकार और हक की लड़ाई में भाग ले।परिणाम भविष्य की गर्त में है परंतु जब भी इतिहास में इस आंदोलन का जिक्र होगा तो हमारा नाम लड़ने वालों में होगा, तमाशा देखने वालों में नहीं। उन्होंने सभी साथियों में उत्साह भरते हुए कहा कि अधिकार की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते जिसका ज़मीर जिंदा होगा वह खुद ही इस आंदोलन रूपी महाकुंभ में शामिल होगा। इनके अलावा वायके दिल्लीवार, एस आर खांडेकर, प्रेम सिंह कोलियारे ,एन के देशमुख ने भी सभा को सम्बोधित किया। नेमसिंह ठाकुर संयोजक,पी एस तारेंद्र सह संयोजक, प्रेम सिंह कोलियारे शिक्षक फेडरेशन ,अनिल कुमार दिल्लीवार अध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन,सुनील कुमार टांडे पटवारी संघ, खेमंत कुमार साहू संयोजक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ,सुश्री एनुका सार्वा लोकेश्वर,पी पी ठाकुर,उइके सर प्राचार्य बड़गांव,यू सी अग्रवाल, मुखर्जी सर, भंडारी सर , मेश्राम सर, निषाद,एनएस मानकर, , माया मरकाम,तेजप्रकाश साहू पटवारी सेवक राम ठाकुर, मन्नू राम ठाकुर,लोकराम नायक, तारारानी, योगेश साहू पटवारी ,आरिफ सिद्दकी प्रदीप साहू,तुलसी राम पिस्दा, राजेश उपाध्यक्ष वन विभाग,कमलकांत साहू,आर. के. खिलरिया. संतोष मण्डावी, अनिता साहू,दीपक बडतिया,डिलेश्वर डेहरे समस्त अधिकारी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंच संचालन राजेंद्र यारदा ने किया।

You cannot copy content of this page