DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हड़ताली कर्मचारी अधिकारियों ने पंडाल पर ही मनाया छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पोरा त्यौहार

बालोद|कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का 6 वा दिन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ जारी रहा. आज रविवार डताल का 7 वा दिन है. नारी शक्तिया (महिला मंडल) के संचालन में व जिला संयोजक मधुकांत यदु के द्वारा पूजा अर्चना किया गया इस. आंदोलन के दो प्रमुख मांग केंद्र के समान राज्यके कर्मचारियों को भी 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से प्रदान किया जाए व सातवे वेतनमान के अनुरूप HRA गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत किया जाए का मुद्दा गरमाया रहा. इस नारी शक्ति मंच को इंदिरा उइके, रत्ना ठाकुर, प्रीति मांडवी,इंदिरा सोनी, यामिनी देवांगन,उमा देवांगन, योगिता यादव, राजश्री पांडेय, तनवी ख़ान, एन एच सविहा नूरानी, चंद्रिका उईके, एवम अन्य वक्ता ए के साहू, लेखराम साहू, सोमन साहू, लोकेश साहू, आर के शर्मा,

घनश्याम पूरी जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य एवं बहु.कर्मचारी संघ , तामेश्वर कौशल, कमलेश ध्रुव, कैलाश नंद,वीरेंद्र देशलहरे, सुजीत साहू, एच आर साहू ने भी संबोधित किया. छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व पोला के अवसर पर धरना स्थल में पूजा अर्चना के पश्चात राज्य गीत से सभा का प्रारंभ किया गया। जिला संयोजक मधुकांत यदु के द्वारा आभार व्यक्त कर व राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त की गई।

You cannot copy content of this page