DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- रेप के आरोप में गुरूर शराब भट्टी का कर्मचारी गिरफ्तार, बालोद पुलिस ने भेजा जेल

बालोद। गुरुर के शराब भट्ठी में काम करने वाले कर्मचारी को बालोद पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा। आरोप है कि कर्मचारी द्वारा एक पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर लगातार दुष्कर्म किया जा रहा था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने बालोद थाना में की थी। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।
बच्चो एवं महिला संबंधित अपराध की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ. पी. पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार किया गया था। थाना बालोद क्षेत्र की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 09 नवम्बर 2018 से से 20 अक्टूबर 21 तक आरोपी खिलेश्वर धनकर पिता मिलाप राम धनकर उम्र 26 साल हॉल देशी शराब भट्ठी गुरूर जिला बालोद के द्वारा पिड़िता को शादी का प्रलोभन देकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 142 / 22 धारा 366, 376 ( 2 ) ( एन ) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना क्रम में आरोपी खिलेश्वर धनकर पिता मिलाप राम धनकर उम्र 26 साल हॉल देशी शराब भट्ठी गुरूर जिला बालोद स्थाईपता ग्राम जरवायडीह (मडेली) थाना बिरेझर जिला धमतरी को विशेष जो देशी शराब भट्ठी में काम करता था जो पुलिस की टीम थाना बालोद के द्वारा गिरफ्तार कर थाना लाया गया व अपराध धारा की घटना घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 28 मार्च को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, म.प्र. आर. देवकुमारी साहू आरक्षक पुनमचंद खरे, छन्नु बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

बालोद जिले की ये खबरें भी एक साथ हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ें

You cannot copy content of this page