तारीख पर तारीख-टीचर्स एसोसिएशन ने जताई उम्मीद- न्यायालयिन बाधा शीघ्र हटेगी और होगी पदोन्नति



डबल स्नातक पर भी डीपीआई से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की मांग

बालोद– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि शिक्षक एल बी संवर्ग के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला प्रधान पाठक, शिक्षक व व्याख्याता मे पदोन्नति न्यायालयिन बाधा के चलते रूका हुआ है। पूरे प्रदेश में चल रहे पदोन्नति पर कुछ शिक्षकों द्वारा न्यायालय में लगाए गए प्रकरण के चलते 9 फरवरी को कोर्ट ने पदोन्नति पर स्थगन आदेश कर दिया। जिसकी प्रथम सुनवाई 21 फरवरी को हुई, पर कोर्ट ने पुनः अगली सुनवाई के लिए 10 मार्च का समय तय किया।परंतु कुछ कारणों से 3 दिन बाद हुई सुनवाई पर फिर अगली सुनवाई की तिथि 6 अप्रैल तय की गई है। अब सभी को इंतजार उक्त तिथि में सुनवाई का है। सुनवाई में समय बढने से शिक्षकों के पास अब इंतजार के अलावा कोई विकल्प नहीं है। न्यायालय में सुनवाई के लिए तारीख पर तारीख मिलने से पदोन्नति के इंतजार कर रहे शिक्षकों की चिंताएं बढ़ गई है। विदित हो कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की थीम वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत पूरे प्रदेश में माध्यमिक शाला प्रधान पाठक, शिक्षक एवं प्राथमिक शाला प्रधान पाठक में पदोन्नति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इसी के तहत संभागीय कार्यालय से शिक्षकों की माध्यमिक शाला प्रधान पाठक में पदोन्नति उपरांत जिले में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक की पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही थी। लंबे इंतजार के बाद जिले में 18 फरवरी की स्थिति में सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधान पाठक में जारी ई संवर्ग के 510 व टी संवर्ग के 107 मिलाकर कुल 617 सहायक शिक्षकों के प्रधान पाठक पर पदोन्नति आदेश न्यायालयिन स्थगन की वजह से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निरस्त कर दी गई। वहीं दुर्ग संभाग के पांच जिलों में से तीन जिले दुर्ग, कबीरधाम एवं बेमेतरा में प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति की जा चुकी है और बालोद तथा राजनांदगांव जिले में पदोन्नति रूकी हुई है।जिससे जिले के सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति का इंतजार है।साथ ही शिक्षक के पद पर पदोन्नति भी अभी संभागीय कार्यालय में प्रक्रिया में है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि बहुत जल्द न्यायालयिन बाधा दूर होगी व पदोन्नति का रास्ता खुलेगा।साथ ही डबल स्नातक वाले शिक्षकों के विषय पर स्पष्ट निर्देश के अभाव में असमंजस की स्थिति है। सभी पदाधिकारियों ने डीपीआई से डबल स्नातक वालों के पदोन्नति पर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है।
छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू,प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू,जिला संयोजक-बीरबल देशमुख ,रामकिशोर खरांशु,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शांडिल्य,वीरेंद्र देवांगन ,संतोष देवांगन,कामता प्रसाद साहू,जिला सचिव नरेंद्र कुमार साहू,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार,जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर,डौंडी ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र रावटे,डौंडीलोहारा अध्यक्ष माधव साहू,गुंडरदेही अध्यक्ष राजेन्द्र देशमुख, गुरूर अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर,ललिता यादव प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नीता बघेल जिला प्रतिनिधि,बालोद जिला आई टी सेल प्रभारी शिवेंद्र बहादुर साहू, हरीश साहू,नरेंद्र साहू, अविनाश साहू,महेंद्र कुमार टांडिया, लेखराम साहू, पवन कुम्भकार,लक्ष्मीनारायण बंजारे, चंद्रशेखर तिवारी सहित महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने विभाग के अधिकारियों से शीघ्र न्यायालयिन बाधा दूर कराने कोर्ट में अपना पक्ष रख पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कराने की मांग की है व शीघ्र न्यायालयिन बाधा दूर होने की उम्मीद सभी पदाधिकारियों ने जताई है।

You cannot copy content of this page