DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद की छात्राओं ने मिट्टी बचाओ अभियान का दिया संदेश,,,,

बालोद। शा.आ.कन्या उ.मा.शा.बालोद में मिट्टी बचाओ अभियान श्रृंखला की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी की बिगड़ती दशा के बारे में लोगों को जागरुक करना है. विशेषज्ञों के अनुसार हमारे धरती पर जैवविविधता समाप्त होती जा रही है. हमारी उपजाऊ मिट्टी विनाश के कगार पर पहुंच गई है. मिट्टी धरती पर हमारे जीवन का आधार है इसे बचाना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है. सेव सोइल के वालिंटियर टिकेश साहू ने छात्राओं को प्रोजेक्टर पर प्रजेंटेशन देते हुए बताया कि आने वाले 15 -20 वर्षों में मिट्टी के स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हम लोग इंतजार नहीं कर सकते क्योंकि तब तक 40% भोजन की कमी से जूझते हुए हमारी आबादी 9.2 अरब तक बढ़ जायेगी. मिट्टी बचाओ अभियान पूरी दुनिया में चलाया जा रहा है.

प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने कहा कि समाज को मिट्टी बचाने के लिए संकल्पित करना एक शिक्षित नागरिक की जिम्मेदारी है.हम शैक्षिक संगठन के माध्यम से अपने बच्चों और युवाओं की ऊर्जा को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाकर सही दिशा में प्रेरित कर सकते हैं.मिट्टी बचाओ अभियान से जुड़कर स्कूली बच्चे अपनी आवाज प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पहुंचा सकते हैं. ताकि खुशहाल देश की स्थिति का आंकलन उस देश की मिट्टी को देखकर किया जा सके.

You cannot copy content of this page